Thursday, November 19, 2020

कक्षा - चौथी पाठ - 15

कक्षा - चौथी

पाठ - 15
महावीर स्वामी

प्रश्न 1 - महावीर स्वामी कौन से तीर्थंकर थे।
उत्तर 1 - महावीर स्वामी 24वें तीर्थंकर थे।
प्रश्न 2 - महावीर स्वामी का बचपन का नाम क्या था तथा उनके जन्म कहां हुआ?
उत्तर 2 - महावीर स्वामी के बचपन का नाम वर्धमान था तथा इनका जन्म कुण्डग्राम में हुआ।
प्रश्न 3 - महावीर स्वामी के माता-पिता का नाम बताएं।
उत्तर 3 - महावीर स्वामी की माता का नाम त्रिशला तथा पिता का नाम सिद्धार्थ था।
प्रश्न 4 - महावीर स्वामी की जन्म तिथि क्या है?
उत्तर 4 - महावीर स्वामी की जन्म तिथि चैत्र शुक्ला त्रयोदशी है।
प्रश्न 5 - वैरागी होते हुए भी महावीर स्वामी अनेक वर्षों तक घर क्यों न छोड़ सके?
उत्तर 5 - वैरागी होते हुए भी महावीर स्वामी मां और भाई के कहने पर करना छोड़ सके।
प्रश्न 6 - महावीर स्वामी के जीवन से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर 6 - महावीर स्वामी के जीवन से हमें सत्य निष्ठा, अहिंसा की साधना और व्यवहार में शुद्धता को अपनाने की शिक्षा मिलती है।
सही गलत लिखें -
1 महावीर स्वामी जैन मत के प्रवर्तक हैं।   सही
2 महावीर स्वामी हिंसा में विश्वास रखते थे।      गलत
3 महावीर स्वामी के बचपन का नाम सिद्धार्थ था।     गलत
4 महापुरुषों की संगति साधारण व्यक्तियों के जीवन को भी चमका देती है।     सही
5  महावीर का अधिकत्तर समय उपवास, साधना, ध्यान में व्यतीत होता था।    सही
6 वर्धमान की पत्नी का नाम सुदर्शना था।    सही
7 पिता ने महावीर को घर से निकाल दिया था।    गलत

No comments:

Post a Comment