Tuesday, November 10, 2020

कक्षा - आठवीं पाठ - 14

कक्षा - आठवीं

पाठ - 14
किस दर जाऊं मैं

प्रश्न 1 - भक्त भगवान के दर को छोड़कर किसी अन्य के दर पर जाना क्यों पसंद नहीं करता?
उत्तर 1 - भक्त किसी अन्य के दर पर जाना पसंद नहीं करता क्योंकि भगवान के सिवा भक्त का कोई और सुनने वाला नहीं है।
प्रश्न 2 - भगवान की याद भुलाने का क्या परिणाम हुआ?
उत्तर 2 - भगवान की याद भुलाने से भक्त अनेक पाप कर्म कर बैठा और उसे लाखों कष्ट उठाने पड़े।
प्रश्न 3 - भक्त भगवान से क्यों शर्म महसूस करता है?
उत्तर 3 - भक्त भगवान से शर्म महसूस करता है क्योंकि उसे भगवान की याद भुलाकर अपने जीवन में बहुत से पाप कर्म किए हैं।
प्रश्न 4 - भगवान से मिलने में भक्त को कौन रुकावट पैदा करते हैं?
उत्तर 4 - भगवान से मिलने में भक्त पाप कर्म रुकावट पैदा करते हैं।
प्रश्न 5 - भक्तों के होश में आने का क्या उपाय है?
उत्तर 5 - भक्तों के होश में आने का उपाय ज्ञान का छींटा है।
प्रश्न 6 - भक्त किसका जीवन सफल बनाना चाहता है?
उत्तर 6 - भक्त देश का जीवन सफल बनाना चाहता है।

No comments:

Post a Comment