Thursday, November 26, 2020

कक्षा - छठी पाठ - 17

कक्षा - छठी

पाठ - 17
मस्ताना जोगी

प्रश्न 1 - मस्ताना जोगी से क्या अभिप्राय है?
उत्तर 1 - मस्ताना जोगी स्वामी दयानंद को कहा गया है।
प्रश्न 2 - बेड़ा किसे कहते हैं? भारत का बेड़ा पार करनी से क्या अभिप्राय है?
उत्तर 2 - बेड़ा उद्धार को कहते हैं। भारत का बेड़ा पार करने का भाव वेद रूपी प्रकाश घर-घर फैलाने से है।
प्रश्न 3 - दयानंद का क्या घातक था?
उत्तर 3 - दयानंद का घातक जगन्नाथ रसोइया था।
प्रश्न 4 - विधवा उद्धार, शुद्धि प्रचार तथा दलितों पर उपकार का अभिप्राय बताइए।
उत्तर 4 - विधवा उद्धार से भाव है कि विधवा का पुनर्विवाह तथा शुद्धि प्रचार का अर्थ शब्द ज्ञान का प्रचार करने से तथा दलितों पर उपकार का अर्थ है जात पात का भेदभाव मिटाना।
प्रश्न 5 - मस्ताना जोगी ने जाति का भार हल्का कैसे किया?
उत्तर 5 - वेदों की शिक्षा करके तथा सत्यार्थ प्रकाश की रचना करके जाति का भार हल्का किया।

2 comments: